राँची में थाना प्रभारियों का तबादला, आदिकांत महतो बने रातू के थानेदार
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!राँची : राजधानी रांची में पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। इस क्रम में दो थाना प्रभारियों का तबादला किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार इंस्पेक्टर आदिकांत महतो को रातू थाना का नया प्रभारी बनाया गया है। वहीं रातू थाना के वर्तमान प्रभारी राम नारायण सिंह को नामकुम थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। दोनों अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे जल्द से जल्द अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान दें।