धनबाद मंडल में मेगा टिकट चेकिंग अभियान, 702 यात्री पकड़े गए, ₹3.81 लाख जुर्माना वसूला

धनबाद मंडल में मेगा टिकट चेकिंग अभियान, 702 यात्री पकड़े गए, ₹3.81 लाख जुर्माना वसूला

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद: East Central Railway के अंतर्गत आने वाले धनबाद मंडल में शुक्रवार को बड़े पैमाने पर मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। दिनांक 07 मार्च 2026 को चलाए गए इस विशेष अभियान में रेलवे की चेकिंग टीमों ने स्टेशनों के साथ-साथ विभिन्न मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में भी सघन जांच की।


इस अभियान के दौरान कुल 702 यात्रियों को पकड़ा गया, जिनमें बिना टिकट यात्रा करने वाले, बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले और बिना बुक किए गए सामान के साथ यात्रा कर रहे यात्री शामिल थे।
जांच के दौरान इन यात्रियों से कुल ₹3,81,310 का जुर्माना वसूला गया। पकड़े गए यात्रियों को आगे से उचित टिकट लेकर ही यात्रा करने की कड़ी हिदायत दी गई।
अभियान के दौरान कई स्टेशनों के अनारक्षित टिकट काउंटरों पर यात्रियों की भारी भीड़ भी देखी गई।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की सुविधा और नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए टिकट जांच अभियान लगातार जारी रहेगा।
धनबाद मंडल ने यात्रियों से अपील की है कि वे उचित टिकट लेकर ही प्लेटफॉर्म में प्रवेश करें और जिस श्रेणी का टिकट हो, उसी श्रेणी में यात्रा करें।

About Author

error: Content is protected !!