वार्ड संख्या 07 के पार्षद प्रत्याशी अरुण चौहान का संकल्प
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
1 स्वच्छता और सौंदर्यीकरण
वार्ड को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए प्रतिदिन कचरा उठाव तथा नालियों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाएगी।
2 जल आपूर्ति व्यवस्था
वार्ड के प्रत्येक घर तक शुद्ध एवं पीने योग्य पानी की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करना।
3 प्रकाश एवं सुरक्षा व्यवस्था
वार्ड की सभी सड़कों एवं गलियों में पर्याप्त स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था तथा रात्रि सुरक्षा के लिए सरकारी गार्ड की तैनाती।
4 सड़क एवं नाली निर्माण
नई सड़कों और नालियों का निर्माण तथा जर्जर सड़कों व नालियों की मरम्मत।
5 पारदर्शी और सुलभ पार्षद कार्यालय
पार्षद कार्यालय सदैव खुला रहेगा, ताकि वार्डवासियों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके।
6 नगर निगम में सशक्त प्रतिनिधित्व
वार्ड 07 की समस्याओं—सफाई, सड़क, पानी, स्ट्रीट लाइट आदि—को नगर निगम परिषद में मजबूती से उठाकर विकास के लिए बजट और योजनाएँ पास कराना।
7 जनसमस्याओं का त्वरित समाधान
जनता की समस्याओं को सुनकर नगर निगम के अधिकारियों के समक्ष रखकर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करना।
8 रख-रखाव एवं विकास
वार्ड की सड़कों, गलियों, नालियों, पार्कों और स्ट्रीट लाइट की नियमित देखरेख और विकास।
9 ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं जन स्वास्थ्य
कचरा प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करना और जन स्वास्थ्य से जुड़ी गतिविधियों की सतत निगरानी।
10 जन संवाद और सहभागिता
आम जनता के साथ नियमित बैठक कर वार्ड की आवश्यकताओं के अनुसार नीतियाँ, बजट और विकास योजनाएँ तय कर उन्हें धरातल पर उतारना।
11 बेहतर जीवन के लिए योजनाएँ
क्षेत्र की समस्याओं के समाधान और नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए छोटी-बड़ी विकास योजनाएँ तैयार करना ही हमारा मुख्य उद्देश्य है।