वार्ड संख्या 12 की पार्षद प्रत्याशी ग्रेसी कुमारी का संकल्प
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
(1) स्वच्छ और सुंदर वार्ड
वार्ड को स्वच्छ एवं खूबसूरत बनाए रखने के लिए प्रतिदिन कचरा उठाव तथा नालियों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाएगी।
(2) जल आपूर्ति
हर घर तक शुद्ध एवं पीने योग्य पानी की सुचारू आपूर्ति की व्यवस्था की जाएगी।
(3) प्रकाश एवं सुरक्षा व्यवस्था
वार्ड की सभी सड़कों और गलियों में स्ट्रीट लाइट की समुचित व्यवस्था तथा रात्रि सुरक्षा के लिए सरकारी गार्ड की मांग की जाएगी।
(4) सड़क एवं नाली निर्माण
नई सड़कों व नालियों का निर्माण तथा पुरानी सड़कों और नालियों की मरम्मत प्राथमिकता के आधार पर कराई जाएगी।
(5) पारदर्शिता और जवाबदेही
पार्षद कार्यालय हर समय वार्डवासियों की समस्याओं के समाधान हेतु खुला रहेगा।
(6) सशक्त प्रतिनिधित्व
वार्ड 12 के निवासियों की समस्याओं (सफाई, सड़क, पानी, स्ट्रीट लाइट आदि) को नगर निगम परिषद में मजबूती से उठाकर, विकास के लिए बजट एवं योजनाएँ पास कराना मेरा मुख्य उद्देश्य रहेगा।
(7) त्वरित समाधान
जनता की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनकर नगर निगम के अधिकारियों के समक्ष रखकर त्वरित समाधान कराया जाएगा।
(8) रख-रखाव एवं विकास
सड़कों, गलियों, नालियों, पार्कों और स्ट्रीट लाइट के नियमित रख-रखाव एवं विकास को सुनिश्चित किया जाएगा।
(9) ठोस अपशिष्ट एवं जन स्वास्थ्य
वार्ड में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (कचरा प्रबंधन) और जनस्वास्थ्य से जुड़ी गतिविधियों की निगरानी कर उन्हें सुचारू बनाया जाएगा।
(10) जनभागीदारी
आम जनता के साथ नियमित बैठक कर वार्ड की जरूरतों के अनुसार नीतियों, बजट और विकास परियोजनाओं पर चर्चा कर उन्हें धरातल पर उतारा जाएगा।
(11) बेहतर जीवन की पहल
क्षेत्र की समस्याओं के समाधान एवं लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए छोटी-बड़ी विकास योजनाएँ बनाना ही मेरा मुख्य संकल्प है।
निवेदक : राजा चौरसिया