पार्षद प्रत्याशी रामेश्वर तुरी का संकल्प–पत्र
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
(1) स्वच्छ और सुंदर वार्ड
वार्ड को स्वच्छ एवं खूबसूरत बनाए रखने के लिए प्रतिदिन कचरा उठाव तथा नालियों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाएगी।
(2) शुद्ध पेयजल की व्यवस्था
हर घर तक पीने योग्य पानी की सुचारू एवं नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करना।
(3) बेहतर प्रकाश एवं सुरक्षा
वार्ड की सभी मुख्य सड़कों व गलियों में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था तथा रात में सुरक्षा के लिए सरकारी गार्ड की पहल।
(4) सड़क और नाली का विकास
नई सड़कों एवं नालियों का निर्माण तथा जर्जर सड़कों व नालियों की मरम्मत।
(5) पारदर्शी जनसेवा
पार्षद कार्यालय हर समय वार्डवासियों की समस्याओं के समाधान हेतु खुला रहेगा।
(6) नगर निगम में सशक्त प्रतिनिधित्व
वार्ड 08 के निवासियों की समस्याओं (सफाई, सड़क, पानी, स्ट्रीट लाइट आदि) को नगर निगम परिषद में मजबूती से उठाकर
वार्ड विकास हेतु बजट और योजनाएँ पास कराना एवं उन्हें धरातल पर उतारना।
(7) त्वरित समस्या समाधान
जनता की समस्याओं को सुनकर नगर निगम अधिकारियों के समक्ष रखकर शीघ्र समाधान कराना।
(8) रख-रखाव और निरंतर विकास
वार्ड की सड़कों, गलियों, नालियों, पार्कों और स्ट्रीट लाइट की नियमित निगरानी, रख-रखाव और विकास।
(9) ठोस अपशिष्ट एवं जनस्वास्थ्य प्रबंधन
कचरा प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करना तथा जनस्वास्थ्य से जुड़ी गतिविधियों की सतत निगरानी।
(10) जनता के साथ सीधा संवाद
आम जनता के साथ बैठक कर वार्ड की जरूरतों के अनुसार नीतियाँ, बजट और विकास परियोजनाओं पर चर्चा कर उन्हें लागू करना।
(11) बेहतर जीवन की दिशा में पहल
क्षेत्र की समस्याओं के समाधान और जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए छोटी-बड़ी विकास योजनाएँ बनाना ही मेरा मुख्य उद्देश्य है।