नगर निकाय चुनाव 2026: धनबाद में निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान की पूरी तैयारी
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
धनबाद | 23 फरवरी 2026
नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं त्रुटिरहित तरीके से संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतदाताओं को निर्भीक होकर मतदान करने के लिए हर स्तर पर सुरक्षा एवं सुविधाओं की पुख्ता व्यवस्था की गई है।

उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री आदित्य रंजन ने चुनाव तैयारियों को लेकर आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि
23 फरवरी को धनबाद नगर निगम के 468 भवनों में 974 तथा चिरकुंडा नगर परिषद के 32 भवनों में 42 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। सभी मतदान केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में सुरक्षाबल तैनात रहेंगे।
उन्होंने बताया कि सभी 1016 बूथों को मॉडल बूथ के रूप में विकसित किया गया है, जहां एश्योर्ड मिनिमम फैसिलिटी, दिव्यांगजनों (PwD) एवं पेयजल की विशेष व्यवस्था रहेगी।
सुरक्षा व निगरानी के पुख्ता इंतजाम
निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए—
फ्लाइंग स्क्वायड टीम (FST)
स्टेटिक सर्विलांस टीम (SST)
सीसीटीवी कैमरे
चेक पोस्ट
कंप्लेन मॉनिटरिंग सेल व एक्सपेंडिचर सेल
पूरी तरह सक्रिय हैं।
आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत आमजन सीधे प्रेक्षकों या कंप्लेन मॉनिटरिंग सेल में कर सकते हैं।
संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त सुरक्षा
धनबाद नगर निगम:
158 सामान्य
648 संवेदनशील
168 अति संवेदनशील बूथ
चिरकुंडा नगर परिषद:
40 सामान्य
2 संवेदनशील बूथ
अति संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।
मतदान सामग्री व मतगणना
मतदान सामग्री डिस्पैच: बिरसा मुंडा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
मतदान सामग्री रिसीव: धनबाद पॉलिटेक्निक
मतगणना: 27 फरवरी 2026, धनबाद पॉलिटेक्निक
चुनाव संचालन के लिए 6000+ कर्मी, 180 बसें और 500 से अधिक वाहन लगाए गए हैं।
मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर जोर
कम मतदान वाले क्षेत्रों में SVEEP कोषांग द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार ने बताया—
हर बूथ पर पुलिस पदाधिकारी तैनात रहेंगे
क्विक रिस्पांस टीम व रशिंग पार्टी भ्रमणशील रहेगी
सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल 24×7 सक्रिय
उन्होंने मीडिया से फेक न्यूज़, भ्रामक व सौहार्द बिगाड़ने वाली खबरों से परहेज करने की अपील की।
शस्त्र व नकद राशि पर सख्त निगरानी
जिले में 1016 लाइसेंसी शस्त्र
15 फरवरी तक शस्त्र जमा करना अनिवार्य
नियम उल्लंघन पर लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई
1.99 लाख से अधिक नकद पर स्रोत बताना होगा
10 लाख से अधिक नकद मिलने पर आयकर विभाग को सूचना
सभी बैंकों को संदिग्ध लेन-देन पर नजर रखने का निर्देश।
पत्रकार वार्ता में उपायुक्त श्री आदित्य रंजन, एसएसपी श्री प्रभात कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्री मुकेश कुमार बावरी सहित सभी निर्वाची पदाधिकारी व मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहे।