स्क्रुटनी के बाद धनबाद में महापौर पद के 3 प्रत्याशियों का नामांकन रद्द

स्क्रुटनी के बाद धनबाद में महापौर पद के 3 प्रत्याशियों का नामांकन रद्द

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद : नगर निकाय चुनाव के तहत धनबाद नगर निगम के महापौर पद के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की गुरुवार को स्क्रुटनी की गई। यह प्रक्रिया निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता विनोद कुमार, सहायक निर्वाची पदाधिकारी बाल किशोर महतो एवं विशाल कुमार पांडेय द्वारा सामान्य प्रेक्षक रोबिन टोप्पो के नेतृत्व में संपन्न हुई।
स्क्रुटनी के बाद अखिलेश्वर महतो, डॉ. सुशील कुमार एवं पुष्पा कुमारी का नामांकन पत्र रद्द कर दिया गया।
महापौर पद के लिए कुल 33 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था, जिनमें से स्क्रुटनी के बाद 30 प्रत्याशियों का नामांकन वैध पाया गया।

वैध पाए गए प्रमुख प्रत्याशी:
अमित कुमार अग्रवाल, आकाश दुसाध, इंदु देवी, उमेश पासवान, कुसुम देवी, चंद्रशेखर अग्रवाल, जावेद इकबाल, दिलीप कुमार, दीनानाथ ठाकुर, नवल किशोर पासवान, नीलम मिश्रा, मोहम्मद परवेज खान, प्रकाश कुमार, बिनोद कुमार सिंह, भृगुनाथ भगत, मुकेश कुमार पांडेय, योगेंद्र प्रधान, रवि चौधरी, रवि बुंदेला, राजकुमार कनौजिया, राम विनय सिंह, राहुल कुमार चौहान, मोहम्मद रुस्तम अंसारी, लक्ष्मी देवी, शमशेर आलम अंसारी, शांतनु कुमार चंद्रा, शिल्पी शर्मा, संजीव कुमार, संजीव सिंह एवं के.सी. सिंहराज।

चुनाव कार्यक्रम
6 फरवरी 2026 – नाम वापस लेने की तिथि
7 फरवरी 2026 – चुनाव चिन्ह आवंटन
23 फरवरी 2026 – मतदान (सुबह 7:00 से शाम 5:00 बजे तक)
27 फरवरी 2026 – मतगणना (सुबह 8:00 बजे से)

About Author

error: Content is protected !!