एसडीपीओ रजत मानिक बाखला ने की क्राइम मीटिंग, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश

एसडीपीओ रजत मानिक बाखला ने की क्राइम मीटिंग, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

निरसा : निरसा पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीपीओ) रजत मानिक बाखला के नेतृत्व में एक अहम अपराध समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अनुमंडल क्षेत्र के सभी थाना एवं ओपी प्रभारी शामिल हुए।
इस दौरान जनवरी माह में दर्ज आपराधिक मामलों, उनके अनुसंधान एवं अब तक हुई प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। एसडीपीओ ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पुराने एवं लंबित मामलों का वैज्ञानिक पद्धति से अनुसंधान कर शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल प्राथमिकी दर्ज करना नहीं, बल्कि ठोस व वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर मामलों को तार्किक अंजाम तक पहुँचाना है।
बैठक में आम जनता से जुड़ी सेवाओं—जैसे चरित्र सत्यापन, पासपोर्ट वेरिफिकेशन एवं अन्य पुलिस संबंधी कार्यों—को प्राथमिकता के आधार पर समय पर पूरा करने पर विशेष जोर दिया गया। एसडीपीओ ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इन सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
एसडीपीओ रजत मानिक बाखला ने वरीय पदाधिकारियों के निर्देशों का अक्षरशः पालन करने पर बल देते हुए कहा कि बेहतर पुलिसिंग और पारदर्शी कार्यप्रणाली से ही आम जनता का विश्वास जीता जा सकता है।
बैठक के अंत में सभी अधिकारियों ने लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

About Author

error: Content is protected !!