राज्य सरकार व झामुमो के लिए ऐतिहासिक दिन, सेरेंगसिया के शहीदों को श्रद्धांजलि : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

राज्य सरकार व झामुमो के लिए ऐतिहासिक दिन, सेरेंगसिया के शहीदों को श्रद्धांजलि : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


रांची/दुमका :
आज का दिन राज्य सरकार और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आज राज्य सरकार की ओर से सेरेंगसिया के अमर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है, वहीं इसी दिन दुमका में झारखंड मुक्ति मोर्चा का स्थापना दिवस भी मनाया जा रहा है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड के हर कोने से लोग हमारे वीर शहीदों की प्रेरणा और उनके विचारों को कंधों पर उठाकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्हीं विचारों के साथ आदरणीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने नेतृत्व किया और अलग झारखंड राज्य की स्थापना कर आदिवासी समाज को सम्मान दिलाया।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आज दिशोम गुरु हमारे बीच भौतिक रूप से नहीं हैं, लेकिन उनके विचार और संघर्ष हमारी पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक हैं। यह प्रकृति का नियम है कि पीढ़ियां आती-जाती रहती हैं, लेकिन विचार अमर रहते हैं।
उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज के अनेक वीरों ने जंगल, जमीन और अस्तित्व की रक्षा के लिए असहनीय दुख और संघर्ष झेले। कोल विद्रोह के नायकों से लेकर भगवान बिरसा मुंडा, सिदो-कान्हु, चांद-भैरव, फूलो-झानो, खरसावां और गुवा के शहीदों को हम सदैव स्मरण करते हैं।
मुख्यमंत्री ने गर्व के साथ कहा कि जब देश आज़ादी का सपना भी नहीं देख रहा था, तब आदिवासी समाज अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष कर रहा था। ऐसे शूरवीरों ने इस धरती पर जन्म लिया, यह पूरे झारखंड के लिए गर्व की बात है।

About Author

error: Content is protected !!