मेयर पद पर जीत के लिए ब्राह्मण समाज ने डॉ. नीलम मिश्रा को दी अग्रिम बधाई

मेयर पद पर जीत के लिए ब्राह्मण समाज ने डॉ. नीलम मिश्रा को दी अग्रिम बधाई

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


धनबाद: धनबाद नगर निगम मेयर पद की प्रत्याशी डॉ. नीलम मिश्रा ने शुक्रवार को धनबाद समाहरणालय में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के पश्चात ब्राह्मण समाज की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया।
ब्राह्मण समाज के प्रदेश महासचिव सह जिला प्रभारी सुरेश चंद्र तिवारी के नेतृत्व में अभिषेक तिवारी सहित सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। इस दौरान डॉ. नीलम मिश्रा को पगड़ी पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर मेयर पद पर जीत की अग्रिम बधाई दी गई।
समाज के लोगों ने डॉ. मिश्रा के नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए कहा कि उनके मेयर बनने से धनबाद के विकास को नई दिशा मिलेगी। वहीं डॉ. नीलम मिश्रा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे जनसेवा और शहर के समग्र विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी।

About Author

error: Content is protected !!