प्रशिक्षण के नाम पर भ्रमण! कागज़ों में 48 किसान, हकीकत में धनबाद से रवाना हुए सिर्फ 38

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद | Prime News24

झारखंड के धनबाद जिले से भारतीय खाद्य मिशन के तहत प्रशिक्षण के नाम पर किसानों को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल भेजा गया। दस्तावेज़ों और रिपोर्ट में 48 किसानों का उल्लेख किया जा रहा है, जबकि वास्तविकता यह है कि धनबाद से केवल 38 किसान ही रवाना हुए थे। यह अंतर अब अपने-आप में कई गंभीर सवाल खड़े करता है।

किसानों को आईसीएआर (ICAR) और भारतीय मृदा संस्थान में आधुनिक कृषि तकनीकों का प्रशिक्षण दिलाने की बात कही गई थी। सभी किसान देर रात भोपाल पहुंचे, लेकिन किसानों का आरोप है कि सिर्फ एक दिन का औपचारिक प्रशिक्षण कराया गया।

इसके बाद 38 किसानों में से 33 किसानों को उज्जैन भ्रमण के लिए भेज दिया गया, जबकि 5 किसान भोपाल में ही छोड़ दिए गए। भोपाल में रुके किसानों के सामने खाने-पीने और रहने का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया।

व्यवस्था पर सवाल, किसान परेशान

पीड़ित किसानों का कहना है कि प्रशिक्षण के नाम पर न भोजन की समुचित व्यवस्था थी और न ही ठहरने की। सरकारी योजना के तहत भेजे गए किसानों को बिना किसी स्पष्ट सूचना के अलग-अलग जगहों पर भेज दिया गया।

Prime News24 ने उठाई आवाज, अब दबाव बनाने का आरोप

जब किसानों की शिकायत Prime News24 तक पहुंची, तो चैनल ने किसानों की आवाज को प्रमुखता से उठाया। इसके बाद किसानों का आरोप है कि जिला कृषि अधिकारी समेत विभाग के अन्य अधिकारी उन पर दबाव बना रहे हैं कि वे यह लिखकर साइन करें कि उन्हें पूरा और संतोषजनक प्रशिक्षण दिया गया है।

किसानों का कहना है कि यदि उन्होंने सच्चाई लिखी तो उन्हें आगे की सरकारी योजनाओं से वंचित करने की बात कही जा रही है।

सबसे बड़ा सवाल

जब धनबाद से केवल 38 किसान ही भेजे गए,

तो फिर 48 किसानों का आंकड़ा कहां से आया?

क्या यह सरकारी रिकॉर्ड में गड़बड़ी है या फंड के दुरुपयोग का मामला?

किसानों ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

About Author

error: Content is protected !!