धनबाद में नगर निकाय चुनाव की घोषणा, जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार

धनबाद में नगर निकाय चुनाव की घोषणा, जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद नगर निकाय चुनाव 2026 को शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है। उप विकास आयुक्त श्री सन्नी राज ने आज संध्या पत्रकार वार्ता में मीडिया को विस्तार से जानकारी दी।
उप विकास आयुक्त ने बताया कि चुनाव को लेकर 13 कोषांग का गठन किया गया है और नोडल अधिकारी तथा सहयोगी कर्मियों का चयन भी किया जा चुका है। अभ्यर्थियों के नॉमिनेशन के लिए कमरों का चयन भी किया गया है। मतदान के बाद गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक में वोटों की गिनती की जाएगी।
मतदान और मतदाता विवरण

धनबाद नगर निगम (55 वार्ड): 8,97,936 मतदाता
पुरुष: 4,71,279
महिला: 4,26,624
थर्ड जेंडर: 33
चिरकुंडा नगर परिषद (21 वार्ड): 37,006 मतदाता
पुरुष: 18,639
महिला: 18,367
मतदान तिथि: 23 फरवरी 2026, सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक
मतगणना: 27 फरवरी 2026, सुबह 8 बजे से
नॉमिनेशन प्रक्रिया
नाम निर्देशन: 29 जनवरी – 4 फरवरी 2026 (सुबह 11 बजे – दोपहर 3 बजे)
स्क्रुटनी: 5 फरवरी 2026
नाम वापस लेने की तिथि: 6 फरवरी 2026
निर्वाचन प्रतीक आवंटन: 7 फरवरी 2026
महापौर एवं वार्ड पार्षद नॉमिनेशन (धनबाद नगर निगम):
पद/वार्ड
कमरा नंबर
महापौर
कमरा 4
वार्ड 1-5
कमरा 116
वार्ड 6-10
कमरा 116 (ए)
वार्ड 11-15
कमरा 19
वार्ड 16-20
कमरा 115
वार्ड 21-25
कमरा 115 (ए)
वार्ड 26-30
कमरा 28
वार्ड 31-35
कमरा 25
वार्ड 36-40
कमरा 25 (ए)
वार्ड 41-45
कमरा 19 (ए)
वार्ड 46-50
कमरा 23
वार्ड 51-55
कमरा 12
महापौर निर्वाची पदाधिकारी: अपर समाहर्ता श्री विनोद कुमार
वार्ड निर्वाची अधिकारी: विभिन्न अंचल अधिकारियों और प्रखंड विकास पदाधिकारियों द्वारा संभाले जाएंगे।
चिरकुंडा नगर परिषद नॉमिनेशन:
पद/वार्ड
अध्यक्ष कमरा नंबर

फर्स्ट फ्लोर, कमरा 07
वार्ड 1-5
ग्राउंड फ्लोर, कमरा 01
वार्ड 6-10
ग्राउंड फ्लोर, कमरा 02
वार्ड 11-15
फर्स्ट फ्लोर, कमरा 08
वार्ड 16-21
ग्राउंड फ्लोर, कमरा 04
अध्यक्ष निर्वाची पदाधिकारी: एडीएम सप्लाई श्री जियाउल अंसारी
वार्ड निर्वाची अधिकारी: प्रखंड और अंचल अधिकारी।
मतदान केंद्र और सुरक्षा

धनबाद नगर निगम:
471 भवन में 974 मतदान केंद्र
सामान्य बूथ: 158
संवेदनशील बूथ: 647
अतिसंवेदनशील बूथ: 169
चिरकुंडा नगर परिषद:
32 भवन में 42 मतदान केंद्र
सामान्य बूथ: 40
संवेदनशील बूथ: 2
सिटी एसपी श्री ऋत्विक श्रीवास्तव ने बताया कि चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए स्ट्रांग रूम से लेकर मतदान केंद्र तक कड़ी सुरक्षा रहेगी।
महत्वपूर्ण जानकारी
नगर निकाय चुनाव की घोषणा होते ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई।
इसका उल्लंघन होने पर निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कार्रवाई की जाएगी।
इस बार के चुनाव में NOTA विकल्प उपलब्ध नहीं होगा।
प्रशासनिक पदाधिकारी

धनबाद नगर निगम महापौर एवं वार्ड:
वार्ड 1-5: अंचल अधिकारी बाघमारा, श्री गिरजानंद किस्कू
वार्ड 6-10: प्रखंड विकास पदाधिकारी बाघमारा, श्री लक्ष्मण यादव
वार्ड 11-15: अंचल अधिकारी पुटकी, श्री विकास आनंद
वार्ड 16-20: अंचल अधिकारी धनबाद, श्री राम प्रवेश कुमार
वार्ड 21-25: प्रखंड विकास पदाधिकारी तोपचांची, श्री एजाज हुसैन अंसारी
वार्ड 26-30: कार्यपालक दंडाधिकारी, श्री नारायण राम
वार्ड 31-35: प्रखंड विकास पदाधिकारी गोविंदपुर, श्री मोहम्मद जहीर आलम
वार्ड 36-40: अंचल अधिकारी झरिया, श्री मनोज कुमार
वार्ड 41-45: अंचल अधिकारी बलियापुर, श्री मुरारी नायक
वार्ड 46-50: अंचल अधिकारी गोविंदपुर, श्री धर्मेंद्र दुबे
वार्ड 51-55: प्रखंड विकास पदाधिकारी बलियापुर, श्री प्रभाष चंद्र दास
चिरकुंडा नगर परिषद:
वार्ड 1-5: प्रखंड विकास पदाधिकारी निरसा, श्री इनदर कुमार ओहदार
वार्ड 6-10: अंचल अधिकारी एगारकुंड, श्री कृष्ण मुरारी मरांडी
वार्ड 11-15: प्रखंड विकास पदाधिकारी एगारकुंड, श्रीमती मधु कुमारी
वार्ड 16-21: अंचल अधिकारी निरसा, श्री विक्रम आनंद
पत्रकार वार्ता में उप विकास आयुक्त श्री सन्नी राज, सिटी एसपी श्री ऋत्विक श्रीवास्तव, अनुमंडल पदाधिकारी श्री लोकेश बारंगे, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्रीमती हेमा प्रसाद, अपर समाहर्ता श्री विनोद कुमार, एडीएम सप्लाई श्री जियाउल अंसारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्री मुकेश कुमार बाउरी सहित विभिन्न प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
उप विकास आयुक्त और सिटी एसपी ने मतदाताओं से अपील की कि वे निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें और शांतिपूर्ण चुनाव में सहयोग करें।

About Author

error: Content is protected !!