आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

विधानसभा चुनाव से पहले कई थानों के पुलिस अधिकारियों का
तबादला

आसनसोल (पश्चिम बंगाल): पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस प्रशासन में बड़ा और अहम प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत आने वाले कई थानों और पुलिस चौकियों में तैनात पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। इस फैसले को चुनावी तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।

इस संबंध में पश्चिम बंगाल सरकार के गृह विभाग के अंतर्गत आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा आदेश संख्या 282/2026, दिनांक 27 जनवरी 2026 को जारी किया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह तबादला जनहित एवं प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए किया गया है और इसे तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

कई थानों में नई पोस्टिंग

जारी तबादला सूची के अनुसार आसनसोल-दुर्गापुर क्षेत्र के अनेक संवेदनशील और महत्वपूर्ण थानों में नई पोस्टिंग की गई है। इनमें प्रमुख रूप से हीरापुर, पांडबेश्वर, एनटीएस, फरीदपुर, कोक ओवन, सैंक्टोरिया, पंजाबी मोड़, आसनसोल उत्तर थाना, आसनसोल दक्षिण थाना, बुदबुद, अंडाल, कन्यापुर, चुरुलिया, विधाननगर, बराकर और जहांगीरी महल्ला सहित अन्य थाना क्षेत्र शामिल हैं।

इन थानों में तैनात कई सब-इंस्पेक्टर (यूबी) और महिला सब-इंस्पेक्टर (यूबी) का स्थानांतरण किया गया है। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने नए पदस्थापन स्थल पर तत्काल योगदान दें।

चुनावी दृष्टिकोण से अहम फैसला

प्रशासन का कहना है कि यह कदम क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने तथा प्रशासनिक संतुलन बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया गया है। हालांकि इसे आधिकारिक तौर पर एक नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया बताया गया है, लेकिन विधानसभा चुनाव से ठीक पहले हुए इस फेरबदल को राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों दृष्टिकोण से काफी अहम माना जा रहा है।

About Author

error: Content is protected !!