धनबाद में खुलासा: ओडिशा बैंक डकैती कांड का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
धनबाद : ओडिशा के क्योंझर जिले में हुई बैंक डकैती की घटना का धनबाद में सफल खुलासा किया गया है। शनिवार को धनबाद समाहरणालय में आयोजित प्रेस वार्ता में सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने बताया कि 19 जनवरी 2026 को बड़बिल स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में हथियार के बल पर डकैती की घटना को अंजाम दिया गया था।

इस मामले में बड़बिल थाना कांड संख्या 29/26 के तहत धारा 310(2) बीएनएस एवं 25/27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जांच के दौरान ओडिशा पुलिस की टीम धनबाद पहुंची और धनबाद पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए निरसा और सिंदरी थाना क्षेत्रों में छापेमारी की गई।
निरसा में उड़ीसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मां कामाख्या ज्वेलर्स पर छापेमारी, आभूषण जब्त, दो गिरफ्तार
संयुक्त ऑपरेशन में डकैती में लूटा गया 288 ग्राम सोना, दो स्कॉर्पियो वाहन और चार एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इस मामले में दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान:
राजा कुमार सिंह (27), निवासी जमुई, बिहार (वर्तमान पता: चासनाला, धनबाद)
कुणाल राज वर्मा (33), निवासी पांडरा, थाना निरसा, धनबाद
पुलिस के अनुसार, अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है।