हाईकोर्ट के आदेश की अवहेलना पर जमुआ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जमुआ थाना पुलिस ने झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश की अवहेलना के आरोप में DJ लदा एक पिकअप वाहन जब्त किया है।
गिरिड़िह : जमुआ थाना क्षेत्र में झारखंड उच्च न्यायालय के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद DJ के उपयोग का मामला सामने आने पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की। जमुआ थाना पुलिस ने DJ लदे पिकअप वाहन को जब्त कर थाने ले आई।
थाना प्रभारी विभूति देव ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी परिस्थिति में DJ का उपयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि भविष्य में इस तरह का उल्लंघन किया गया तो आयोजन समिति और DJ संचालक दोनों के खिलाफ विधि-सम्मत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस की यह कार्रवाई उच्च न्यायालय के आदेशों का पालन सुनिश्चित करने और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से की गई है।