नमाज पढ़ने जा रहे ग्रिल व्यवसायी की संदिग्ध मौत, मौके से पिस्तौल बरामद
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
आसनसोल: हीरापुर थाना अंतर्गत बर्नपुर के करीम डंगाल इलाके में शनिवार तड़के उस वक्त सनसनी फैल गई, जब नमाज पढ़ने जा रहे ग्रिल व्यवसायी मोहम्मद सरफुद्दीन (35) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, सरफुद्दीन सुबह करीब साढ़े पांच बजे मस्जिद के लिए निकले थे, तभी दो बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाया। कुछ देर बाद परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तो सरफुद्दीन खून से लथपथ हालत में पड़े मिले। आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने घटनास्थल से एक पिस्तौल और एक खोखा बरामद किया है। इस वारदात से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें बाइक सवार संदिग्ध हमलावर दिखाई दे रहे हैं।
मौत को लेकर फिलहाल रहस्य बना हुआ है। एसीपी इप्सिता दत्त के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस का कहना है कि मौत का सटीक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
फिलहाल अज्ञात हमलावरों की तलाश जारी है।