बोकारो में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौके पर मौत
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बोकारो : बोकारो के बांसगोड़ा के समीप एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में झरिया निवासी मंटू शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक की बाइक अनियंत्रित होकर एक ट्रक के नीचे आ गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।