बरवाअड्डा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30 टन अवैध कोयला जब्त, कारोबारी फरार

बरवाअड्डा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30 टन अवैध कोयला जब्त, कारोबारी फरार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद : बरवाअड्डा पुलिस ने अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ एक सप्ताह के भीतर दूसरी बड़ी कार्रवाई करते हुए चुटियारो गांव स्थित जंगल में छापेमारी कर करीब 30 टन अवैध कोयला जब्त किया है। यह कोयला उमेश चौधरी द्वारा अवैध रूप से संग्रहित किया गया था।


बीती रात की गई इस छापेमारी के दौरान पुलिस की भनक लगते ही अवैध कारोबारी उमेश चौधरी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने जब्त कोयले को बरवाअड्डा थाना लाकर सुरक्षित रखा है।
सूत्रों के अनुसार, उमेश चौधरी लंबे समय से चुटियारो गांव के जंगल में रात के अंधेरे में साइकिल और मोटरसाइकिल के जरिए कोयला खरीदकर ट्रकों में भरकर बिक्री करता था। बरवाअड्डा पुलिस को गुप्त सूचना मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई।
पुलिस अब फरार कारोबारी की तलाश में जुटी है और मामले की जांच जारी है।

About Author

error: Content is protected !!