रास्ता काटने को लेकर झरिया में बवाल, बीसीसीएल कर्मियों पर लाठीचार्ज का आरोप
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!तीसरा–बलियापुर मुख्य मार्ग जाम, इलाके में तनाव

झरिया: बीसीसीएल एरिया संख्या–10 अंतर्गत एंटी एसटी विभागीय परियोजना का रास्ता काटे जाने को लेकर विवाद हिंसक हो गया। रास्ता अवरुद्ध होने से नाराज़ बीसीसीएल अधिकारी और कर्मियों ने बीसीसीएल प्रबंधन व आउटसोर्सिंग कंपनी के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान बीसीसीएल कर्मियों ने एलबी सिंह समर्थकों पर लाठी-डंडे से हमला करने का गंभीर आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि हमले के दौरान बीसीसीएल की महिला एवं पुरुष कर्मियों को जान बचाकर भागना पड़ा। इस घटना में कई कर्मचारी घायल हुए हैं, जिनका इलाज आनन-फानन में कराया जा रहा है।
घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया। आक्रोशित बीसीसीएल अधिकारी और कर्मचारियों ने तीसरा–बलियापुर मुख्य मार्ग को ठाकुर मोड़ के पास जाम कर दिया और जिला प्रशासन से दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
सड़क जाम की सूचना मिलते ही तीसरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझाने-बुझाने में जुट गई। यह पूरा मामला तीसरा थाना क्षेत्र का है, जहां स्थिति पर पुलिस की लगातार नजर बनी हुई है।