देवघर/देवीपुर (झारखंड):
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!झारखंड के देवघर जिले के देवीपुर प्रमुख सड़क पर नावाडीह रेलवे क्रॉसिंग के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब गोरखपुर से आसनसोल जा रही एक यात्री ट्रेन और एक ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और इलाके में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रेलवे क्रॉसिंग पार करने के दौरान ट्रक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे टक्कर हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे एवं स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। टक्कर के कारण कुछ देर के लिए रेल और सड़क यातायात प्रभावित रहा।
फिलहाल, हादसे में किसी बड़े जान-माल के नुकसान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। वहीं, यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के बाद धीरे-धीरे यातायात को सामान्य किया जा रहा
है।