स्कूल से घर लौट रहे 13 वर्षीय छात्र की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत, इलाके में आक्रोश

स्कूल से घर लौट रहे 13 वर्षीय छात्र की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत, इलाके में आक्रोश

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद : बड़ा अम्बोना इलाके में मंगलवार को तेज रफ्तार और लापरवाही एक मासूम की जान ले गई। स्कूल से पढ़ाई कर घर लौट रहा 13 वर्षीय छात्र सड़क पार कर रहा था, तभी अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि छात्र सड़क पर ही गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद की और उसे अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मौके पर ही छात्र की मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है।
हादसे के बाद इलाके में गहरा शोक और आक्रोश है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने स्कूल और रिहायशी इलाकों में भारी वाहनों की आवाजाही पर तत्काल रोक लगाने और स्पीड कंट्रोल के ठोस इंतजाम की मांग की है।
यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा और प्रशासनिक लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

About Author

error: Content is protected !!