खबर का असर: फैंसी नंबर प्लेट और काले शीशे वाली स्कॉर्पियो पर धनबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई

खबर का असर: फैंसी नंबर प्लेट और काले शीशे वाली स्कॉर्पियो पर धनबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो बना कार्रवाई की वजह, 24 घंटे के भीतर वाहन जब्त

धनबाद में ट्रैफिक नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। फैंसी नंबर प्लेट और काले शीशे लगी स्कॉर्पियो वाहन पर धनबाद ट्रैफिक पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वाहन को जब्त कर लिया है।
दरअसल, “राजपूत 0215” लिखी फर्जी नंबर प्लेट और ब्लैक फिल्म लगे शीशों के साथ स्कॉर्पियो सड़क पर दौड़ती नजर आई थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियो सामने आते ही ट्रैफिक पुलिस हरकत में आई और महज 24 घंटे के भीतर निरसा थाना क्षेत्र से संबंधित वाहन को जब्त कर लिया गया।

इस कार्रवाई को लेकर ट्रैफिक डीएसपी अरविंद कुमार सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि

“ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फर्जी नंबर प्लेट, काले शीशे या किसी भी तरह की अवैध गतिविधि पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।”
उन्होंने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग मोटर व्हीकल एक्ट के नियमों का पालन करें, ताकि सड़क सुरक्षा बनी रहे और कानून व्यवस्था मजबूत हो।

धनबाद पुलिस की यह कार्रवाई एक साफ संदेश है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली अवैध गतिविधियों को अब नजरअंदाज नहीं किया जाएगा, बल्कि उन पर तुरंत और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

About Author

error: Content is protected !!