निरसा में अवैध कोयला लदा वाहन बेकाबू, दुकानों और बाइक को रौंदा, बड़ा हादसा टला
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
निरसा : निरसा थाना क्षेत्र के भाल्जोरिया रोड पर मंगलवार रात करीब 9 बजे अवैध कोयला लदा एक भारी वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया। तेज रफ्तार वाहन ने सड़क किनारे स्थित कई दुकानों को टक्कर मारते हुए एक बाइक को भी अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे में बाइक सवार को हल्की चोटें आई हैं, जबकि उसकी पत्नी और चार वर्षीय मासूम बच्चा बाल-बाल बच गए। वाहन के बेकाबू होते ही आसपास मौजूद राहगीर किसी तरह जान बचाकर भागने में सफल रहे।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर यह हादसा दिन के समय होता, तो भारी जनहानि से इनकार नहीं किया जा सकता था। दुर्घटना में दुकानों को भी नुकसान पहुंचा है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से राहत कार्य शुरू किया गया। वहीं अवैध कोयला परिवहन को लेकर एक बार फिर प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल खड़े हो रहे हैं।