कुमारधुबी रेल फाटक के पास जंगल में युवक का शव पेड़ से लटकता मिला

कुमारधुबी रेल फाटक के पास जंगल में युवक का शव पेड़ से लटकता मिला

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

चिरकुंडा : कुमारधुबी रेलवे स्टेशन के समीप स्थित कुमारधुबी कोलियरी रेलवे साइडिंग के पास जंगल में मंगलवार की सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला। शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।
घटना की सूचना मिलते ही चिरकुंडा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पेड़ से उतरवाया। मृतक की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है, हालांकि अब तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में मृतक की जेब से आसनसोल से अंडाल का रेल टिकट और कुछ नगद राशि बरामद हुई है। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि मामला आत्महत्या का है या हत्या का। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी हुई है।

About Author

error: Content is protected !!