भाटडीह के कुमारडीह में कंबल वितरण समारोह, विधायक शत्रुघ्न महतो हुए शामिल

भाटडीह के कुमारडीह में कम्बल वितरण समारोह, विधायक शत्रुघ्न महतो हुए शामिल

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भाटडीह (धनबाद): भाटडीह ओपी क्षेत्र अंतर्गत कुमारडीह गांव में कम्बल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व हाथूडीह पंचायत समिति सदस्य सनाउला अंसारी ने किया, जिसमें क्षेत्र के जरूरतमंद ग्रामीणों के बीच कम्बल का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो उपस्थित रहे। समारोह के दौरान ग्रामीणों ने विधायक का माला पहनाकर एवं बुके भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके पश्चात विधायक शत्रुघ्न महतो ने फीता काटकर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।
अपने संबोधन में विधायक शत्रुघ्न महतो ने केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी और पात्र लोगों से योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और सामाजिक एकता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष मौजूद रहे। कम्बल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

रिपोर्ट: सुल्तान खान, बाघमारा

About Author

error: Content is protected !!