फेसबुकिया प्रेम का अंजाम: शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, प्रेमी गिरफ्तार

फेसबुकिया प्रेम का अंजाम: शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, प्रेमी गिरफ्तार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बंगाल की युवती की शिकायत पर बाघमारा पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

धनबाद | बाघमारा :
सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम संबंध आखिरकार एक युवक के लिए जेल की दहलीज तक पहुंच गया। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के पलासी गांव की रहने वाली एक युवती की लिखित शिकायत पर बाघमारा थाना पुलिस ने तेलोटांड़ गांव निवासी प्रीतम कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी प्रीतम कुमार से उसकी पहचान फेसबुक के जरिए हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गया। युवती के अनुसार, पिछले करीब तीन वर्षों से आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने फरक्का और धनबाद के विभिन्न होटलों में उसे ठहराया। साथ ही निचितपुर टाउनशिप स्थित सीप क्वार्टर में लगातार तीन दिनों तक रखकर यौन शोषण किया गया।
शिकायत के मुताबिक, जब युवती ने आरोपी पर शादी का दबाव बनाया तो वह अपने वादे से मुकर गया और जान से मारने की धमकी देने लगा। युवती ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी ने उससे करीब 80 हजार रुपये की ठगी की है।
बताया जा रहा है कि पीड़िता काफी प्रयासों के बाद अपने परिजनों के साथ पश्चिम बंगाल से बाघमारा पहुंची और शुक्रवार की रात तक थाना परिसर में मौजूद रही। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया।
बाघमारा थाना पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और सभी आरोपों की सत्यता की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

About Author

error: Content is protected !!