दुनिया के सबसे विराट रामायण मंदिर में विश्व के सबसे विशाल शिवलिंग की स्थापना
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पूर्वी चंपारण (बिहार): सनातन आस्था और भारतीय संस्कृति के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है। पूर्वी चंपारण के कैथवलिया स्थित विराट रामायण मंदिर में विश्व के सबसे विशाल सहस्र लिंगम शिवलिंग की स्थापना की प्रक्रिया के तहत आयोजित पीठ पूजा कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी सम्मिलित हुए।

इस ऐतिहासिक अवसर पर धर्म, भक्ति और गौरव का अद्भुत संगम देखने को मिला। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी विशेष बना दिया। श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा गया और पूरा क्षेत्र “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठा।

विराट रामायण मंदिर न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र बनेगा, बल्कि यह बिहार को वैश्विक धार्मिक पर्यटन के मानचित्र पर भी नई पहचान दिलाएगा।

