गिरिडीह में सड़क हादसे में कॉलेज छात्रा की मौत, पोस्टमार्टम को लेकर अस्पताल में हंगामा

गिरिडीह में सड़क हादसे में कॉलेज छात्रा की मौत, पोस्टमार्टम को लेकर अस्पताल में हंगामा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गिरिडीह : जिले के बगोदर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को नेशनल हाईवे पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में घाघरा साइंस कॉलेज की छात्रा आशा बाला कुमारी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि छात्रा सड़क पार कर रही थी, इसी दौरान तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में गंभीर रूप से घायल छात्रा को तत्काल बगोदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृत्यु के बाद पोस्टमार्टम के लिए शव को बगोदर ट्रामा सेंटर लाया गया, लेकिन वहां कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मियों की हड़ताल के कारण पोस्टमार्टम नहीं हो सका। इस दौरान परिजन कई घंटों तक पोस्टमार्टम कराने की मांग करते रहे। वार्ता विफल होने पर आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में तोड़फोड़ शुरू कर दी।
सूचना मिलते ही बगोदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घटना की जानकारी पाकर बगोदर विधायक नागेंद्र महतो भी ट्रामा सेंटर पहुंचे और परिजनों से बातचीत कर समाधान का आश्वासन दिया।
पुलिस के अनुसार, बाद में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत पोस्टमार्टम कराया गया और शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद से अस्पताल परिसर में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।

About Author

error: Content is protected !!