बाहर से मजदूर मंगाकर बड़े पैमाने पर अवैध कोयला कारोबार, तस्करों का नेटवर्क बेखौफ

बाहर से मजदूर मंगाकर बड़े पैमाने पर अवैध कोयला कारोबार, तस्करों का नेटवर्क बेखौफ

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


झरिया (धनबाद):
घनुडीह ओपी क्षेत्र अंतर्गत मोरी बांध स्थित मुख्य मार्ग पर शनिवार की अहले सुबह एक बड़ा मामला सामने आया, जब पश्चिम बंगाल नंबर (WB-65C-5133) की 14 चक्का कोयला लोड ट्रक का एक्सल टूट जाने से वाहन बीच सड़क ब्रेकडाउन हो गया। इसके बाद पूरे इलाके में अवैध कोयला कारोबार को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया।
सूत्रों के अनुसार, बंद पड़े घनुडीह पोखरिया (घनुवाडीह) क्षेत्र में पिछले कई महीनों से स्थानीय कोयला तस्करों द्वारा जिले के बाहर से मजदूर मंगाकर बड़े पैमाने पर अवैध माइनिंग कराई जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बस्ताकोला क्षेत्र संख्या-09 अंतर्गत भू-धंसान और अग्नि प्रभावित इस बंद परियोजना से प्रतिदिन कोयले का अवैध खनन कर बड़े वाहनों में लोड कर झरिया–बलियापुर मुख्य मार्ग के रास्ते गोविंदपुर और पश्चिम बंगाल भेजा जा रहा है।
बताया जाता है कि जिस स्थल पर अवैध खनन हो रहा है, वहां किसी समय जीरो सीम माइंस संचालित थी। लगातार कोयला निकासी के कारण खूनी गैस रिसाव हुआ, जिससे कोयले की तल्ली में आग लग गई और पूरी परियोजना आग की चपेट में आ गई। हालात बिगड़ने पर कंपनी ने परियोजना को डेंजर ज़ोन घोषित कर बंद कर दिया था।
अब इसी बंद पोखरिया का फायदा उठाकर अवैध कोयला कारोबारी खनन टास्क फोर्स के नियमों को ताक पर रखकर गरीब मजदूरों को बेहद कम मजदूरी पर जान जोखिम में डालकर काम करा रहे हैं और खुद मालामाल हो रहे हैं।
चिंताजनक बात यह है कि छापेमारी तो होती है, लेकिन ज्यादातर मामलों में केस अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया जाता है। नतीजतन सुबह माइंस की भराई होती है और शाम ढलते ही जेसीबी मशीन से दोबारा खुदाई शुरू हो जाती है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि न तो बीसीसीएल प्रबंधन की सतत निगरानी है और न ही सीआईएसएफ की सक्रियता, जिससे कोयला तस्करों के हौसले बुलंद हैं।

इस मामले पर घनुडीह ओपी प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई है।
“ट्रक के कागजातों की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक होने पर संबंधित कारोबारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

वहीं अवैध माइनिंग को लेकर केओसीपी पीओ देवेंद्र सिंह ने बताया—
“घटना की जानकारी मिली है। सीआईएसएफ को मौके पर भेजा गया है। कोयले को जब्त कर माइंस की भराई कराई जा रही है।”

About Author

error: Content is protected !!