बैटरी चोरों के गैंग की गिरफ्तारी, वाहन मालिकों को राहत

बैटरी चोरों के गैंग की गिरफ्तारी, वाहन मालिकों को राहत

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बोकारो पुलिस ने बैटरी चोरी की लगातार बढ़ती घटनाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में कुल 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जिनमें चार चोर और एक चोरी का माल खरीदने वाला शामिल है।
बोकारो के पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने मंगलवार को पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि बीते कुछ दिनों से जिले में 06 चक्का, 04 चक्का वाहनों और टोटो गाड़ियों की बैटरियों की लगातार चोरी की शिकायतें मिल रही थीं। इसको लेकर विभिन्न थानों में मामले भी दर्ज किए गए थे।
मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यालय DSP अनिमेष गुप्ता के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया। SIT की कार्रवाई में इस गिरोह के 05 सदस्यों की गिरफ्तारी संभव हो सकी।
एसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि बालीडीह थाना में बैटरी चोरी को लेकर कांड संख्या 293/25 एवं 16/2026 दर्ज किए गए थे। जांच के दौरान गिरोह के मास्टरमाइंड धीरज कुमार के साथ उसके सहयोगी प्रथम कुमार, रौशन कुमार और पीयूष कुमार को गिरफ्तार किया गया। वहीं चोरी की बैटरी खरीदने वाले जरीडीह थाना क्षेत्र के दास टोला निवासी महेश कुमार को भी हिरासत में लिया गया है।
बालीडीह थाना परिसर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए एसपी ने बताया कि इन गिरफ्तारियों से जिले के कुल 07 बैटरी चोरी के मामलों का खुलासा हुआ है। आरोपियों के पास से 46 चोरी की गई बैटरियां, दो कटर, कई टायर रिम, मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इसके अलावा चोरी में इस्तेमाल किया जाने वाला टोटो वाहन और पल्सर बाइक भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।
पुलिस की इस कार्रवाई से जिले के वाहन मालिकों ने राहत की सांस ली है।

About Author

error: Content is protected !!