होली से पहले झारखंड नगर निकाय चुनाव, 24–27 फरवरी के बीच मतदान, 1 मार्च को मतगणना
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!झारखंड में लंबे समय से लंबित नगर निकाय चुनावों को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। होली से पहले चुनाव संपन्न कराने की योजना पर राज्यपाल ने सहमति प्रदान कर दी है। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा तैयार प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद राज्यपाल ने स्वीकृति दी।
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव की अधिसूचना 27 जनवरी को जारी की जा सकती है। इसके बाद नामांकन प्रक्रिया सात कार्यदिवस तक चलेगी। नाम वापसी और चुनाव चिन्ह आवंटन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 24 या 25 फरवरी को मतदान कराया जाएगा।
पूरी चुनावी प्रक्रिया 28 फरवरी तक समाप्त हो जाएगी, जबकि 1 मार्च को मतगणना की जाएगी।
चुनाव की आहट मिलते ही धनबाद समेत राज्य के विभिन्न नगर निकाय क्षेत्रों में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। धनबाद के चौक-चौराहों पर नए-नए प्रत्याशी अपने-अपने होर्डिंग और बैनर लगाना शुरू कर चुके हैं।
गौरतलब है कि झारखंड के 48 नगर निकायों—
9 नगर निगम
20 नगर परिषद
19 नगर पंचायत
में वर्ष 2020 से चुनाव लंबित हैं। कोरोना महामारी, ओबीसी आरक्षण और ट्रिपल टेस्ट जैसे कारणों से चुनाव में लगातार देरी होती रही।
झारखंड हाईकोर्ट ने स्पष्ट आदेश दिया था कि 31 मार्च 2026 से पहले नगर निकाय चुनाव कराना अनिवार्य है, जिसके बाद चुनाव की प्रक्रिया तेज हुई।