धनबाद में कानून की खुलेआम अनदेखी! नंबर प्लेट की जगह ‘YADAV’ लिखी स्कॉर्पियो पर लगा पुलिस स्टीकर, वीडियो वायरल

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कानून की धज्जियां उड़ती हुई साफ नजर आ रही हैं। वायरल वीडियो में एक स्कॉर्पियो वाहन पर निर्धारित नंबर प्लेट की जगह बड़े-बड़े अक्षरों में ‘YADAV’ लिखा हुआ है। हैरानी की बात यह है कि उक्त स्कॉर्पियो पर पुलिस का स्टीकर भी लगा हुआ दिखाई दे रहा है।

मोटर वाहन अधिनियम के अनुसार किसी भी वाहन पर वैध रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट का होना अनिवार्य है, लेकिन इस मामले में नियमों की खुलेआम अनदेखी नजर आ रही है। पुलिस स्टीकर लगे होने से आम लोगों में भ्रम की स्थिति भी बन रही है कि आखिर यह स्कॉर्पियो किसकी है और क्या इसे किसी प्रकार की विशेष छूट प्राप्त है।

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या कानून सबके लिए बराबर है या कुछ लोग नियमों से ऊपर हैं? यदि ऐसी स्कॉर्पियो वाहन सड़कों पर बेखौफ दौड़ रहे हैं तो यातायात नियमों के पालन पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।

फिलहाल वाहन मालिक और पुलिस स्टीकर की वैधता को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अब देखना होगा कि धनबाद पुलिस और परिवहन विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं।

About Author

error: Content is protected !!