15 जनवरी से शुरू होंगी प्री-बोर्ड परीक्षाएं, 24 जनवरी को आएगा परिणाम

15 जनवरी से शुरू होंगी प्री-बोर्ड परीक्षाएं, 24 जनवरी को आएगा परिणाम

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद जिले में विद्यार्थियों की शैक्षणिक तैयारी को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 15 जनवरी 2026 से मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट की द्वितीय प्री-बोर्ड परीक्षा, जबकि कक्षा 9वीं एवं 11वीं की प्रथम प्री-बोर्ड परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देश पर संपन्न कराई जा रही है।
प्री-बोर्ड परीक्षा का आयोजन 15, 16, 19, 20, 21 एवं 22 जनवरी को किया जाएगा। परीक्षाएं दो सिटिंग में होंगी।
प्रथम सिटिंग: मैट्रिक की परीक्षा सुबह 9:00 बजे से 12:00 बजे तक
द्वितीय सिटिंग: इंटरमीडिएट की परीक्षा दोपहर 12:30 बजे से 3:30 बजे तक
जिला प्रशासन ने जानकारी दी है कि प्री-बोर्ड परीक्षा का परिणाम 24 जनवरी 2026 को जारी किया जाएगा। इस परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा से पूर्व अपने स्तर का आकलन करने का अवसर मिलेगा, जिससे वे अपनी कमियों को पहचान कर तैयारी को और बेहतर बना सकेंगे।

About Author

error: Content is protected !!