बोकारो : साइबर अपराधियों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 आरोपी गिरफ्तार
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पुलिस अधीक्षक, बोकारो को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चास थाना क्षेत्र के चीरा स्थित वैष्णवी कॉम्प्लेक्स से 6 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 13 मोबाइल फोन, विभिन्न कंपनियों के सिम कार्ड, ₹20,000 नगद तथा साइबर ठगी से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार सभी आरोपी साइबर ठगी की गतिविधियों में संलिप्त थे और ऑनलाइन माध्यम से लोगों को ठगने का काम कर रहे थे। मामले में आगे की जांच जारी है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।