बाघमारा थाना का डीआईजी ने किया औचक निरीक्षण, लंबित वारंट मामलों पर सख्ती
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!धनबाद : बोकारो प्रक्षेत्र के डीआईजी आनंद प्रकाश ने सोमवार को बाघमारा थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना डायरी, लंबित कांडों तथा पुराने वारंटी मामलों की गहन समीक्षा की।
डीआईजी ने लंबित वारंट मामलों के शीघ्र निष्पादन को लेकर पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण, पारदर्शी कार्यप्रणाली एवं विधि-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने पर विशेष जोर दिया।
निरीक्षण के क्रम में डीआईजी ने पुलिसकर्मियों को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और जन-सेवा की भावना के साथ कार्य करने की हिदायत दी। वहीं थाना प्रभारी की कार्यशैली पर संतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने थाना परिसर में पौधारोपण किया तथा आम लोगों से पर्यावरण संरक्षण की अपील की।