ठगी के कई मामलों में वांछित फरार वारंटी पंकज त्रिपाठी गिरफ्तार

ठगी के कई मामलों में वांछित फरार वारंटी पंकज त्रिपाठी गिरफ्तार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बोकारो : पुलिस अधीक्षक, बोकारो को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर बोकारो पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में दर्ज ठगी के कई मामलों में वांछित फरार वारंटी पंकज त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार आरोपी पंकज त्रिपाठी के विरुद्ध बोकारो जिले के कई थानों एवं न्यायालयों में ठगी से संबंधित अनेक कांड दर्ज हैं। आरोपी लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था और अलग-अलग मामलों में न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने तकनीकी व मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
बोकारो पुलिस की इस कार्रवाई से ठगी के मामलों में पीड़ित लोगों को न्याय मिलने की उम्मीद जगी है।

About Author

error: Content is protected !!