धर्माबांध ओपी क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबार चरम पर, प्रशासन की चुप्पी सवालों के घेरे में
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बाघमारा : धर्माबांध ओपी अंतर्गत धर्माबांध इलाके में अवैध कोयला कारोबार खुलेआम फल-फूल रहा है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार पुलिस प्रशासन, सीआईएसएफ और बीसीसीएल की मौजूदगी के बावजूद अवैध कोयले का उठाव, भंडारण और परिवहन धड़ल्ले से जारी है। हैरानी की बात यह है कि सब कुछ स्पष्ट होने के बावजूद संबंधित विभागों की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
बताया जा रहा है कि दिन-रात कोयला लदे छोटे-बड़े वाहन सड़कों पर दौड़ रहे हैं। इससे जहां सरकार को भारी राजस्व का नुकसान हो रहा है, वहीं क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया।
अवैध कोयला कारोबार के कारण क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है, साथ ही पर्यावरण को भी भारी नुकसान पहुंच रहा है। प्रशासन की निष्क्रियता से असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद बताए जा रहे हैं।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब अवैध गतिविधियां खुलेआम चल रही हैं, तो जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई से क्यों बच रहे हैं? क्या इस अवैध कारोबार को किसी तरह का संरक्षण प्राप्त है? स्थानीय ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों ने उच्च अधिकारियों से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
रिपोर्ट : सुल्तान खान