महुदा ओवरब्रिज पर अवैध कोयला लदा ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
महुदा (धनबाद):
महुदा थाना क्षेत्र अंतर्गत बोकारो–धनबाद मुख्य मार्ग पर स्थित ओवरब्रिज पर मंगलवार को अवैध कोयला लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पलटे हुए ट्रक का रजिस्ट्रेशन नंबर WB 37 D 5094 बताया जा रहा है। हादसे के तुरंत बाद कोयला कारोबार से जुड़े धंधेबाज मौके पर सक्रिय हो गए और बिना किसी भय के दूसरी ट्रक WB 65 C 9629 को बुलाकर सड़क पर बिखरे कोयले को उसमें लोड कर अन्यत्र भेज दिया।

घटना के बाद कुछ समय तक मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है।

फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच किए जाने की बात कही जा रही है।
देखिए, इस पूरे मामले पर वहां के ग्रामीणों ने क्या कहा।
बाघमारा से सुल्तान खान की रिपोर्ट