ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई: जमशेदपुर में ब्राउन शुगर तस्करी का भंडाफोड़, 58 पुड़िया बरामद

ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई: जमशेदपुर में ब्राउन शुगर तस्करी का भंडाफोड़, 58 पुड़िया बरामद

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जमशेदपुर। अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर सख्ती से लगाम लगाने के लिए पूर्वी सिंहभूम पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में एसएसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
20 दिसंबर की रात करीब 9:15 बजे पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के स्लैग रोड स्थित प्रीतम पार्क में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद सिटी एसपी की निगरानी में डीएसपी हेडक्वार्टर-1 के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।
गठित टीम ने पीसीआर और गश्ती दल के साथ मौके पर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही मादक पदार्थ तस्कर मौके से फरार होने लगे, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें खदेड़कर मौके से गिरफ्तार कर लिया।
तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 58 पुड़िया ब्राउन शुगर, दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन और एक स्कूटी बरामद की गई है। पुलिस ने सभी जब्त सामानों को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह सख्ती के साथ जारी रहेगा।

About Author

error: Content is protected !!