धनबाद केंदुआडीह में जहरीली गैस रिसाव: उपायुक्त और एसएसपी ने किया मौके का निरीक्षण, प्रभावितों से मिले, शिफ्ट होने की अपील

धनबाद केंदुआडीह में जहरीली गैस रिसाव: उपायुक्त और एसएसपी ने किया मौके का निरीक्षण, प्रभावितों से मिले, शिफ्ट होने की अपील

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


📲 WhatsApp पर शेयर करें

पुटकी अंचल अंतर्गत केंदुआडीह की विभिन्न बस्तियों में हुए जहरीली गैस रिसाव की गंभीर स्थिति को देखते हुए
उपायुक्त आदित्य रंजन और वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने
आज घटना स्थल का विस्तृत निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान बीसीसीएल, आईआईटी-आईएसएम, डीजीएमएस, सिंफर, स्वास्थ्य विभाग, आपदा प्रबंधन विभाग
और जेआरडीए
की टीम मौजूद रही।

खोरीमहुआ में हिट एंड रन मामलों की समीक्षा को लेकर उच्चस्तरीय बैठक संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी व गश्ती तेज करने का निर्देश

अधिकारियों ने राजपूत बस्ती, केंदुआडीह थाना, केंदुआडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और कुस्तौर स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर
स्थिति की विस्तृत समीक्षा की।
उपायुक्त ने तकनीकी टीम के साथ गैस प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर सघन आकलन किया।
रांची में हेमंत सोरेन से मिले JSSCCGL के सफल अभ्यर्थी युवाओं की जीत को बताया झारखंड का गौरव
इसके बाद उन्होंने कुस्तौर स्वास्थ्य केंद्र में इलाजरत प्रभावित लोगों से मुलाकात की और डॉक्टरों को
बेहतर चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

स्थिति का जायजा लेने के बाद उपायुक्त, एसएसपी और बीसीसीएल सीएमडी ने केंदुआडीह थाना परिसर में
स्थानीय नागरिकों के साथ बैठक की।
इस दौरान उन्होंने प्रभावित लोगों की समस्याएं, उनकी मांगें सुनीं और उन्हें
सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए अस्थायी रूप से शिफ्ट होने की अपील की।

About Author

error: Content is protected !!