वन विभाग की बड़ी कार्रवाई — सफेद पत्थर लदा ट्रैक्टर और जेसीबी जब्त, चालक मौके से फरार

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई — सफेद पत्थर लदा ट्रैक्टर और जेसीबी जब्त, चालक मौके से फरार

रिपोर्ट : रोहित मंडल

धनबाद जिले के टुंडी अंचल क्षेत्र के कर्माटांड गांव के जंगल में अवैध खनन कारोबार पर वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। ग्रामीणों की सूचना पर टुंडी वन विभाग की टीम ने अचानक छापेमारी की, जहां सफेद पत्थर का अवैध खनन किया जा रहा था।

टुंडी: वन विभाग ने पकड़ा सफेद पत्थर लदा ट्रैक्टर और जेसीबी

बताया जाता है कि सफेद पत्थर की कीमत साधारण पत्थरों से करीब चार गुना अधिक होती है, जिसके कारण इसकी अवैध तस्करी लगातार बढ़ रही थी।

ग्रामीणों के सहयोग से वन विभाग की टीम — जिसमें मनोज राय, पूर्णचंद्र महतो, प्रकाश टुडू, ओम प्रकाश आनंद और बलबीर दसौंधी शामिल थे — गश्ती पर थी। इसी दौरान बरकार नदी किनारे जंगल के पास से सफेद पत्थर लदे ट्रैक्टर और जेसीबी को पकड़ा गया। चालक मौके से फरार हो गया।

खोरीमहुआ में हिट एंड रन मामलों की समीक्षा को लेकर उच्चस्तरीय बैठक संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी व गश्ती तेज करने का निर्देश

सहायक वन संरक्षक सह टुंडी वन क्षेत्र प्रभारी अजय कुमार मंजुल ने बताया कि ग्रामीणों और अवैध खनन माफियाओं के बीच झड़प की सूचना पर तुरंत टीम को भेजा गया। मौके से जब्त ट्रैक्टर और जेसीबी को वन विभाग परिसर में लाया गया है।

About Author

error: Content is protected !!