धनबाद–गोविंदपुर में बड़ा खुलासा: 1600 से ज्यादा संपत्तियों की रजिस्ट्री बिना PAN कार्ड, आयकर विभाग की जांच में हड़कंप

धनबाद–गोविंदपुर में बड़ा खुलासा: 1600 से ज्यादा संपत्तियों की रजिस्ट्री बिना PAN कार्ड, आयकर विभाग की जांच में हड़कंप

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद/गोविंदपुर : जिले के निबंधन कार्यालयों में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। पिछले दो वर्षों में 1600 से अधिक संपत्तियों—जमीन, फ्लैट और बंगले—की रजिस्ट्री बिना PAN कार्ड के किए जाने का मामला उजागर हुआ है। इन संपत्तियों का कुल मूल्य 40 करोड़ रुपये से अधिक बताया जा रहा है।

आयकर (आसूचना एवं आपराधिक अन्वेषण) विभाग की टीम ने दोनों निबंधन कार्यालयों में सर्वे के दौरान सैकड़ों संदिग्ध रजिस्ट्री डीड बरामद की हैं। इनमें कई दस्तावेज ऐसे हैं जिनका वैल्यूएशन 10 लाख रुपये से अधिक है, लेकिन न तो PAN कार्ड प्रस्तुत किया गया और न ही फॉर्म-60 जमा किया गया।

सूत्रों के अनुसार, कुछ मामलों में करोड़ों की संपत्तियाँ बिना सही कागजी प्रक्रिया के खरीदी गई हैं। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि कई बड़े कारोबारियों ने अपनी आयकर रिटर्न में इन संपत्तियों का उल्लेख ही नहीं किया है। ऐसे निवेशकों पर विभाग की कड़ी नजर है।

जांच रिपोर्ट राज्य मुख्यालय को भेज दी गई है। इसके बाद निबंधन कार्यालय के कई कर्मचारियों और अधिकारियों पर कार्रवाई तय मानी जा रही है। विभाग ने संबंधित अधिकारियों को 10 दिनों के भीतर सुधार करने और स्पष्टीकरण देने का निर्देश भी दिया है।

जानकारी है कि जांच एजेंसियां पिछले एक साल से जमीन व मकानों में हो रहे बड़े निवेशों पर नजर रख रही थीं। अब इन मामलों में सफेदपोश व्यापारियों, दलालों और कुछ राजनीतिक व्यक्तियों के भूमिगत निवेशों की भी पड़ताल की जा रही है।

 

About Author

error: Content is protected !!