धनबाद के विधायक राज सिन्हा को झारखंड का उत्कृष्ट विधायक चुना गया, स्थापना दिवस पर मिलेगा सम्मान
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!धनबाद विधानसभा के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री राज सिन्हा को झारखंड प्रदेश का उत्कृष्ट विधायक चुने जाने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। यह सम्मान उन्हें झारखंड विधानसभा के स्थापना दिवस पर प्रदान किया जाएगा।
बता दें कि 22 नवंबर को झारखंड विधानसभा अपना 25वां स्थापना दिवस मना रही है। इस विशेष अवसर पर राज्य के चुनिंदा विधायकों को उनके उत्कृष्ट कार्य, जन-सरोकार और विधायी प्रदर्शन के आधार पर सम्मानित किया जाएगा।
धनबाद के लिए यह गर्व का क्षण है कि क्षेत्र के जनप्रतिनिधि को राज्य स्तर पर इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चुना गया है।
BJP Jharkhand की ओर से भी माननीय विधायक श्री राज सिन्हा के उज्ज्वल भविष्य और निरंतर जनसेवा के लिए शुभकामनाएं दी गई हैं।