बाहुबली नेता व JDU प्रत्याशी अनंत सिंह फिर विवादों में, दुलारचंद यादव हत्याकांड में FIR दर्ज

बाहुबली नेता व JDU प्रत्याशी अनंत सिंह फिर विवादों में, दुलारचंद यादव हत्याकांड में FIR दर्ज

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मोकामा (बिहार):
बिहार की मोकामा सीट से जेडीयू उम्मीदवार और बाहुबली नेता अनंत सिंह एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी के समर्थन में प्रचार कर रहे दुलारचंद यादव की हत्या मामले में अनंत सिंह समेत कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं, अनंत सिंह ने भी काउंटर एफआईआर दर्ज कराई है।

दुलारचंद के पोते के बयान पर मामला दर्ज

मृतक के परिजनों ने अनंत सिंह, उनके दो भतीजों रणवीर सिंह और कर्मवीर सिंह सहित पांच लोगों पर नामजद एफआईआर कराई है। पुलिस ने मृतक के पोते के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया है, हालांकि अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि दुलारचंद यादव, जो पीयूष के चाचा और टाल क्षेत्र के प्रभावशाली चेहरों में गिने जाते थे, प्रचार के लिए मोकामा पहुंचे थे। तभी आरोपियों ने पहले उनके पैर में गोली मारी और फिर वाहन चढ़ाकर हत्या कर दी।

अनंत सिंह ने सूरजभान सिंह पर लगाया साजिश रचने का आरोप

अनंत सिंह ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि उन्हें जबरन फंसाने की कोशिश की जा रही है।
उन्होंने सूरजभान सिंह पर हत्या की साजिश का आरोप लगाते हुए कहा —

“जब हम लोग टाल इलाके में वोट मांग रहे थे, तभी देखा कि 7-8 गाड़ियां खड़ी हैं। कुछ देर बाद नारेबाजी शुरू हो गई और करीब 30 गाड़ियां आगे निकल गईं। पीछे बची 10 गाड़ियों पर पथराव हुआ। सड़क पर पहले से ईंट-पत्थर रखे गए थे। यह सब सूरजभान का खेल है। दुलारचंद उसी के साथ रहता था।”

अनंत सिंह पांच बार रह चुके हैं विधायक

मोकामा विधानसभा सीट से जेडीयू ने अनंत सिंह, आरजेडी ने सूरजभान सिंह, जबकि जन सुराज पार्टी ने पीयूष प्रियदर्शी को उम्मीदवार बनाया है।
यह सीट हमेशा से बाहुबल और सियासत के मेल के लिए जानी जाती है। अनंत सिंह यहां से पांच बार विधायक रह चुके हैं, जबकि सूरजभान सिंह पूर्व सांसद हैं।
हत्या की वारदात के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है, हालांकि पुलिस का कहना है कि हालात नियंत्रण में हैं और मामले की जांच जारी है।

About Author

error: Content is protected !!