धनबाद रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन सतर्क के तहत 48 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद

धनबाद रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन सतर्क के तहत 48 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद : ऑपरेशन सतर्क अभियान के तहत धनबाद रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) ने बड़ी कार्रवाई की है। गुरुवार को की गई इस कार्रवाई में कुल 48 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई।

जानकारी के अनुसार, वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक, आरपीएफ पोस्ट धनबाद द्वारा गठित पोस्ट एवं सीआईबी की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। गश्त के दौरान टीम को प्लेटफॉर्म संख्या 2-3 के कालका छोर पर एक संदिग्ध झोला लावारिश अवस्था में मिला।

झोले की तलाशी लेने पर उसमें से 46 बोतल HAYWARDS 5000 प्रीमियम स्ट्रांग बीयर, 1 बोतल Bacardi Limon वोडका, तथा 1 बोतल Magic Moments Remix Pink वोडका बरामद की गई। बरामद अंग्रेजी शराब का अनुमानित मूल्य लगभग ₹6,170 आँका गया है।

आरपीएफ अधिकारियों के अनुसार, यह झोला किसी व्यक्ति के कब्जे से नहीं बल्कि लावारिश अवस्था में मिला था। जब्त की गई शराब को आवश्यक कानूनी कार्रवाई हेतु उत्पाद विभाग, धनबाद को सुपुर्द कर दिया गया है।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक पालिक मिंज, आभाष चन्द्र सिंह, मनीषा कुमारी, सहायक उपनिरीक्षक सुशील कुमार, तथा कांस्टेबल प्रमोद कुमार, विवेक कुमार और विकास कुमार शामिल थे।

आरपीएफ ने बताया कि ऑपरेशन सतर्क अभियान के तहत स्टेशन परिसर में संदिग्ध वस्तुओं और गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है ताकि किसी भी अवैध गतिविधि को समय रहते रोका जा सके।

About Author

error: Content is protected !!