Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
धनबाद (कतरास): अंगार पथरा ओपी क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और तस्करी का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। क्षेत्र में सीआईएसएफ-4 की तैनाती और सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद कोल माफिया बिना किसी डर के अवैध कारोबार को अंजाम दे रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक, कट्टा पहाड़ी, अंबे आउटसोर्सिंग कंपनी के पास फुटबॉल ग्राउंड, अंगार पथरा रेल हॉल्ट, बंद डेको ऑफिस परिसर, गजलिताड़, और कतरी नदी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध खनन जारी है। बताया जाता है कि रात के अंधेरे में चोरी किए गए कोयले को ट्रकों के माध्यम से सुरक्षित बाहर पहुंचाया जाता है।
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह सब सीआईएसएफ-4 की निगरानी के बीच हो रहा है, जिससे उनकी कार्यशैली और भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कार्रवाई के नाम पर केवल दिखावा किया जा रहा है। “हाथ मेंचोली” जैसी चालबाज़ियों से खानापूर्ति की जाती है, जबकि असली माफिया बेखौफ अपना धंधा चला रहे हैं।
जानकारों का कहना है कि अब ये अवैध खेप कतरास थाना क्षेत्र से होकर भी गुजरने लगी है, जिससे साफ है कि इस पूरे नेटवर्क में ऊपर से नीचे तक मिलीभगत हो सकती है।
अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रशासन कब जागता है — क्या कोल माफिया पर नकेल कसी जाएगी या फिर यह अवैध खनन का काला खेल यूं ही जारी रहेगा?