पलामू में नाबालिग युवती की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी युवक गिरफ्तार
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पलामू: झारखंड के पलामू जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। पाटन थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय नाबालिग युवती की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस कांड में एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम अरुण कुमार है, जो कि पेशे से मजदूर बताया जा रहा है। उसकी उम्र लगभग 21 वर्ष है।
घटना 16 अक्टूबर की है, जब पाटन थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपनी नाबालिग बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। परिजनों के अनुसार, युवती रात करीब आठ बजे घर से निकली थी लेकिन फिर वापस नहीं लौटी। परिजन जब देर रात तक उसकी खोज में निकले और कोई सुराग नहीं मिला, तो उन्होंने थाना में आवेदन देकर पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की। जांच के क्रम में पुलिस को पता चला कि युवती का परिचय अरुण कुमार नामक युवक से था। शक के आधार पर जब पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उसने अपना अपराध कबूल कर लिया।
आरोपी ने बताया कि 16 अक्टूबर की रात उसने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की, लेकिन विरोध करने पर उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव को पास के तालाब में फेंक दिया।
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर युवती का मोबाइल फोन, चप्पल और कपड़े बरामद कर लिए हैं।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अरुण कुमार (उम्र 21 वर्ष), पिता प्यारी भुईंया, ग्राम लोडींगा टोला बहेड़ा, थाना पाटन, जिला पलामू के रूप में की गई है।
मामले की जानकारी सदर एसडीपीओ मनी भूषण ने प्रेस वार्ता कर दी। इस दौरान थाना प्रभारी शशि शेखर पांडेय, एएसआई निलेश कुमार समेत कई पुलिस अधिकारी मौजूद थे।