पारिवारिक विवाद में चचेरे भाई ने बहन को मारी गोली, हालत गंभीर

पारिवारिक विवाद में चचेरे भाई ने बहन को मारी गोली, हालत गंभीर

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद। केन्दुआडीह थाना क्षेत्र के गोधर काली बस्ती में बुधवार रात पारिवारिक विवाद के दौरान एक युवक ने अपनी ही चचेरी बहन को गोली मार दी।
घटना रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। गोली लगने से संगीता कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई है। उसे आनन-फानन में शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल (SNMMCH) में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, बुधवार रात परिवार की महिलाओं के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के पुरुष भी शामिल हो गए।
इसी दौरान दीनदयाल कुमार नामक युवक ने गुस्से में आकर पिस्तौल से तीन से चार राउंड फायरिंग कर दी।
इसी में से एक गोली संगीता की दाहिनी जांघ में जा लगी।

घायल संगीता कुमारी ने बताया कि वह झगड़ा छुड़ाने के लिए बीच-बचाव करने गई थी,
लेकिन तभी उसके चचेरे भाई ने उस पर गोली चला दी।
उसने कहा कि घटना के दौरान 3-4 राउंड गोली चली, जिससे अफरा-तफरी मच गई।

घटना के बाद आरोपी दीनदयाल कुमार मौके से फरार हो गया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने कहा कि यह मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा हुआ है, आरोपी की तलाश जारी है।

About Author

error: Content is protected !!