नवरात्रि 2025 : कन्या पूजन में दें ये उपहार, मातारानी होंगी प्रसन्न

नवरात्रि 2025 : कन्या पूजन में दें ये उपहार, मातारानी होंगी प्रसन्न

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद। शारदीय नवरात्रि का आज नौवां और अंतिम दिन है। इस पावन अवसर पर श्रद्धालु मां दुर्गा की आराधना कर रहे हैं और उपवास रख रहे हैं। धार्मिक मान्यता है कि नवरात्रि का व्रत तब तक पूर्ण नहीं माना जाता, जब तक घर में कन्या पूजन न हो जाए।

कन्या पूजन का महत्व

मान्यता है कि 2 से 10 वर्ष की कन्याएं मां दुर्गा के नौ रूपों की प्रतीक होती हैं। अष्टमी या नवमी के दिन 9 कन्याओं और एक बालक (भगवान भैरव स्वरूप) को पूजन में शामिल किया जाता है।।

कन्याओं को आमंत्रित कर उनके पैर धोएं।

आसन पर बैठाकर अक्षत, चंदन, माला और तिलक लगाएं।

भोजन कराएं – काले चने, हलवा और पूरी अवश्य परोसें।

पूजन के बाद उपहार व दक्षिणा दें और आशीर्वाद प्राप्त करें।

कन्या पूजन में देने योग्य 8 उपहार

मिठाई और फल – लड्डू, गुलाब जामुन, सेब, अनार
श्रृंगार सामग्री – चूड़ियां, बिंदी, काजल, हेयर क्लिप्स
शैक्षणिक सामग्री – पेन, नोटबुक, ड्रॉइंग बुक्स
खिलौने – टेडी बियर, पजल्स, गुड़िया
उपयोगी वस्तुएं – स्टील की थाली, वॉटर बॉटल, लंच बॉक्स
वस्त्र – फ्रॉक, कुर्ता-पायजामा, लाल चुनरी
दक्षिणा – ₹11 से ₹100 श्रद्धा अनुसार
धार्मिक उपहार – देवी मां की तस्वीर, पूजा थाली, चांदी का सिक्का

उपहार देने की सही विधि

भोजन के बाद कन्याओं को तिलक लगाएं।

लाल कपड़े या थैली में उपहार और दक्षिणा दें।

उनके चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें और अपने ऊपर अक्षत डलवाएं।

 

About Author

error: Content is protected !!