राजगंज में डांडिया नाइट की धूम, महिलाओं और युवाओं की उमड़ी भीड़

राजगंज में डांडिया नाइट की धूम, महिलाओं और युवाओं की उमड़ी भीड़

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राजगंज सेवा समिति के बैनर तले मंगलवार की रात दुर्गा मंदिर प्रांगण में डांडिया नाइट का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं, बच्चियों और युवाओं ने जमकर डांडिया खेला और मां दुर्गा के जयकारों से पूरा माहौल गूंज उठा।

राजगंज में मंगलवार की रात 8 बजे से डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मोनो चिकित्सा रोग विशेषज्ञ संजय कुमार, गिरिधरी महतो और थाना प्रभारी अलीशा अग्रवाल ने फीता काटकर किया। शुभारंभ के बाद माता रानी के जयकारों के बीच डांडिया की शुरुआत हुई।

थाना प्रभारी अलीशा अग्रवाल दल-बल के साथ पूरे आयोजन पर नजर बनाए रहीं। आयोजन की खासियत यह रही कि यह पूरी तरह निशुल्क रखा गया था।

इस मौके पर भारी संख्या में महिलाएं, बच्चियां और युवा मौजूद रहे और देर रात तक डांडिया का आनंद उठाते रहे।

मौके पर कोशल्या देवी, सुदीप अड्डी, सोनू, निखिल दत्ता, रंजीत, पवन, उतम गोराई, तापाई गोराई, बुधु गोराई, सुमित्रो दे समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

राजगंज सेवा समिति के अध्यक्ष मधु प्रसाद चौरसिया, सचिव रविन्द्र चंद्र दे और कोषाध्यक्ष जितु विश्वकर्मा सहित समिति के अन्य पदाधिकारी आयोजन में मौजूद थे। इसके अलावा भोला साव और सूरज सोनी समेत कई गणमान्य लोग भी डांडिया नाइट का हिस्सा बने।

 

About Author

error: Content is protected !!